रंगों में घुल जाऊं
हर एक गम भूल जाऊं
माँ, तुम फिर से मेरे पास आओ..
तुम्हारे आँचल में होली मनाऊं!!
मैंने देख ली दुनिया, बड़ी चुभती है इसकी झलक सीने में
रेगिस्तान के बालू जैसी दूर दूर बिखरी तन्हाई है यहाँ..
माँ, तुम मेरे सर पे फिर हाथ फिराओ
तुम्हारी गोद में अपना बीता बचपन मैं पाऊं..
आंसू की बाढ़ मुझे कभी कभी डुबो देती है...
पर तुमने ही सिखाया है की चलते चलते कभी न रुकना..
मैं चल तो रही हूँ.. यह सोच के कि शायद फिर कभी वो प्यार मैं पाऊं..
तुम्हारे आँचल में सर रख के मैं चैन से सो जाऊं!!
रंगों में घुल जाऊं
हर एक गम भूल जाऊं
माँ, तुम फिर से मेरे पास आओ..
तुम्हारे आँचल में होली मनाऊं!!
मेरे दिल के गहरे रंग अब तक सूखे नहीं हैं..
सूरज से थोड़ी आंच उधार ले कर इन रंगों की चमक भी मैंने खोने नहीं दी है..
सोचती हूँ अपने प्यार भरे ये रंग मैं किस पे बरसाऊँ?
बस तुम ही तो हो माँ.. तुम्हारे ही आँचल को इनसे भिगोऊँ..
जिस निश्छल प्यार से तुमने सींचा है मुझे
उसी प्यार से तुम्हारे संग मैं कहीं खो जाऊं ...
और नहीं देखी जाती इस दुनिया की रुस्वाइयाँ मुझसे
तुम्हारे ही रंग में मैं डूब जाऊं..
माँ, तुम एक बार तो मेरे पास आओ....
तुम्हारे आँचल में होली मनाऊं!!!!

.jpg)
.jpg)